फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के मामले में गिरफ्तार हुआ ये मशहूर अमेरिकी सिंगर, पेरिस पुलिस ने बॉडीगार्ड संग धरा

Tue, 22 Jan 2019 10:25 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
hollywood
विज्ञापन

अमेरिका के मशहूर सिंगर क्रिस्टोफर मौरिस ब्राउन को गिरफ्तार किया गया है। पेरिस में एक महिला की शिकायत पर उन्हें यौन उत्पीड़न के मामले में पेरिस पुलिस ने गिरफ्तार किया है। क्रिस हमेशा विवादों में बने रहते हैं। एक दशक पहले वे अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को शारीरिक चोट पहुंचाने के चलते भी सुर्खियों में आए थे।  इससे पहले वह किसी को धमकी देने के चलते पकड़े गए थे। वह 'क्रिस ब्राउन' के नाम से मशहूर हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, क्रिस को पेरिस पुलिस ने रेप और ड्रग्स लेने के अपराध में गिरफ्तार किया है।  एक महिला की शिकायत पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। महिला ने बताया कि पिछले हफ्ते पेरिस के हॉटल में क्रिस ने उनका यौन शोषण किया था। उन्होने आगे बताया कि 15 और 16 जनवरी को वह और उसके दोस्त कैंप्स इलिस के पास क्लब ले क्रिस्टिल में क्रिस से मिले थे। इसके बाद वह मंडरिन ओरिएंटल होटल गए जो पेरिस में कॉनकॉर्ड प्लाजा के पास है। खबर है कि क्रिस के बॉडीगार्ड को भी पेरिस पुलिस ने इस मामले में धरा है। 

बता दें कि क्रिस इससे पहले अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और सिंगर रिहाना संग भी मारपीट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। कुछ ही साल पहले क्रिस की एक और एक्स गर्लफ्रेंड कुरुचे तिरेन ने उनपर धमकी देने और मारपीट के आरोप लगाए थे। पिछले साल ही एक और महिला ने उनपर यौन उत्पीड़न का आरोप मढ़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें