फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पत्नी से मारपीट मामले में सिंगर सिया ने किया जॉनी डेप का समर्थन, पोस्ट कर लिखा- 'वह पीड़ित हैं'

Sat, 17 Oct 2020 10:41 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सिया, जॉनी डेप - फोटो : File Photo
विज्ञापन

सुपरस्टार अभिनेता जॉनी डेप ने अपनी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। इस बीच सिंगर सिया ने अपने दोस्त के लिए "सार्वजनिक समर्थन" की आवाज उठाई है। सिया ने अपने ट्विटर पर जॉनी को सपोर्ट करते हुए लिखा है- 'मेरा जॉनी डेप को पूरा समर्थन है। उन टेप्स को सुनने के बाद ये साफ है कि वह पीड़ित है।'

विज्ञापन


 डेप ने 2018 की एक खबर को लेकर अखबार के प्रकाशक, न्यूज ग्रुप न्यूजपेपर्स और उसके कार्यकारी संपादक डान वूटन पर मुकदमा दायर किया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी एंबर हर्ड के प्रति हिंसक बर्ताव और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। डेप ने इन आरोपों का पूरी तरह से खंडन किया। अब यह मामला कोर्ट में है। जॉनी को उनकी कई महिला मित्र का समर्थन भी मिल चुका है। सभी ने अपने बयान में यही कहा है कि हिंसक नहीं हैं।

लंदन की एक अदालत में सुनवाई के दौरान डेप ने अपनी पूर्व पत्नी पर उन्हें राक्षस की तरह पेश करने का भी आरोप लगाया था। साल 2016 में एंबर ने जॉनी डेप पर मारपीट करने का आरोप लगते हुए शादी तोड़ दी थी। बीते दिनों एक ऑडियो टेप से खुलासा हुआ था कि एंबर भी जॉनी के साथ मारपीट करती थीं। ऑडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर जॉनी डेप ट्रेंड करने लगा था। अब दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें साल 2011 में एक फिल्म (द रम डायरी) के सेट पर डेप और हर्ड की मुलाकात हुई थी और तभी वह एक फ्रेंच एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में भी थे, जो पहले से ही दो बच्चों की मां थीं। साल 2015 में डेप और हर्ड ने काफी धूम-धाम से शादी रचाई थी और साल 2017 में दोनों का तलाक भी हो गया। 

 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें