फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

She-Hulk Trailer 2: मार्वल की नई कॉमिक सीरीज का दूसरा ट्रेलर जारी, इस दिन रिलीज होगी 'शी हल्क'

Sun, 24 Jul 2022 03:26 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मार्वल के आगामी कॉमेडी शो शी-हल्क: अटॉर्नी एट लॉ का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। पहले ट्रेलर की तरह दूसरा ट्रेलर भी काफी रोमांचित कर देने वाला है।
 
विज्ञापन
शी हल्क - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मार्वल के आगामी कॉमेडी शो शी-हल्क: अटॉर्नी एट लॉ का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए इसका ट्रेलर पिछले महीने रिलीज किया गया था। मिस मार्वल के बाद अब शी हल्क रिलीज होने वाली है। ट्रेलर में तातियाना मसलनी को जेनिफर वाल्टर्स यानी 'शी-हल्क' के रूप में दिखाया गया है। वह एक वकील होती है, जो ह्यूमन ओरिएंटेड लीगल केस लड़ने में माहिर होती है। ट्रेलर में तातियाना मासलनी के चचेरे भाई ब्रूस बैनर द्वारा सुपरहीरो बनने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

विज्ञापन

सीरीज में होगी हल्क की वापसी 
सीरीज में हमें हल्क का किरदार भी दिखाई देगा, जिसे मार्क रफालो ने और एमसीयू फिल्मों की तरह ही निभाया है। ये वेब शो मसलनी के किरदार जेनिफर वाल्टर्स के इर्द-गिर्द घूमेगा, जो सुपरपावर दिए जाने के बावजूद एक वकील के रूप में एक सामान्य जीवन जीने की कोशिश करती है। वह सुपर पावर को अपनी जिंदगी में आड़े नहीं आने देती है। शो के कलाकारों में स्मार्ट हल्क के रूप में मार्क रफ्फैलो, एमिल ब्लोंस्की / द एबोमिनेशन के रूप में टिम रोथ, वोंग के रूप में बेनेडिक्ट वोंग, जिंजर गोंजागा, जोश सेगरा, जमीला जमील, जॉन बेस और रेनी एलिस गोल्ड्सबेरी शामिल हैं।

विज्ञापन

2024  में हो सकती है रिलीज
कॉमिक-कॉन के एक भाग के रूप में मार्वल द्वारा जारी किए गए शी-हल्क का नया ट्रेलर काफी रोमांचित कर देने वाला है। जिसमें दिखाया गया है कि शी-हल्क (तातियाना मसलनी) एक पार्किंग गैरेज पर इंतजार कर रहा है। शी हल्क पीले और लाल रंग के सूट में एक्शन में छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है। कॉक्स अपने कैरेक्टर्स पर आधारित 18-एपिसोड की सीरीज है जो डेयरडेविल के रूप में वापसी करने के लिए भी तैयार है। इस सीरीज के 2024 में रिलीज होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें