Selena Gomez: सिंगर और अभिनेत्री सेलेना गोमेज पर धोखाधड़ी और कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने के आरोप लगे हैं। उनके वकील ने इसका बचाव किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
सेलेना गोमेज की लीगल टीम ने वंडरमाइंड के खिलाफ दायर मुकदमे का जवाब दिया है। उन्होंने अपने ऊपर लगे धोखाधड़ी के आरोपों को खारिज किया है। वंडरमाइंड एक मेंटल हेल्थ कंपनी है, जिसकी वह को-फाउंडर हैं।
विज्ञापन
क्या बोले सेलेना के वकील?
गोमेज के वकील मैथ्यू एस. रोजेनगार्ट ने उनके खिलाफ लगाए गए दावों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है।
उन्होंने कहा है कि उनकी लीगल टीम कोर्ट से इस मामले को खारिज करने की मांग करेगी।
उन्होंने कहा वह इन झूठे आरोपों का पुरजोर बचाव करेंगे।
उनके खिलाफ बेबुनियाद दावों को खारिज करने के लिए एक मोशन भी दायर किया जा रहा है।
सेलेना गोमेज
- फोटो : एक्स
किसने लगाए आरोप?
यह मुकदमा वंडरमाइंड एसआरएस 44 एलएलसी और बेसपोक वंडरमाइंड एसपीवी एलएलसी ने गोमेज, उनकी मां मैंडी टीफी और पूर्व बिजनेस पार्टनर डेनिएला पियर्सन के खिलाफ दायर किया था। कंपनियों ने इन तीनों पर वंडरमाइंड की लीडरशिप और योजनाओं के बारे में इन्वेस्टर्स से झूठे दावे करने का आरोप लगाया है।
क्या है वंडरमाइंड का काम?
वंडरमाइंड की शुरुआत नवंबर 2021 में गोमेज, टीफी और पियर्सन ने मिलकर की थी। यह कंपनी मेंटल फिटनेस और उससे जुड़े टूल्स पर फोकस करती है।
सेलेना गोमेज
- फोटो : इंस्टाग्राम
क्या हैं आरोप?
मुकदमे के अनुसार, इन्वेस्टर्स को कथित तौर पर बताया गया था कि वंडरमाइंड का एक ऐप होगा और बड़ी एडवरटाइजिंग पार्टनरशिप होंगी, साथ ही सेलिब्रिटी फोटो शूट और मैगजीन कवर स्टोरीज भी होंगी। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि गोमेज को कंपनी की मार्केटिंग योजनाओं के एक अहम हिस्से के तौर पर पेश किया गया था।
मुआवजे की हो रही मांग
मुकदमे में आगे यह भी आरोप लगाया गया है कि वादा की गई कुछ पार्टनरशिप और प्रोजेक्ट्स कभी पूरे नहीं हुए और ऐप कभी लॉन्च नहीं किया गया।
शिकायत में गोमेज, टीफी और पियर्सन पर सिक्योरिटीज फ्रॉड, कॉमन-लॉ फ्रॉड और कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता इन्वेस्टमेंट एग्रीमेंट को रद्द करने के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं।