फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विजन क्वेस्ट’ के मेकर्स ने दिखाई पहली झलक, फिर रोमांचक सफर पर निकलेंगे पॉल; जानें क्या होगी कहानी?

Sun, 16 Aug 2026 12:23 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Vision Quest Trailer Released: सीरीज ‘विजन क्वेस्ट’ का ट्रेलर आ चुका है। इसमें पॉल बेटनी एक बार फिर विजन के किरदार के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। जानें  ‘विजन क्वेस्ट’ के बारे में…
विज्ञापन
'विजनक्वेस्ट' - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरीज ‘विजन क्वेस्ट’ का ट्रेलर मेकर्स ने जारी कर दिया गया है। इस सीरीज में पॉल बेटनी की विजन के रूप में फिर से वापसी हो रही है। इस बार विजन अपनी यादों और असलियत के बीच सफर करता नजर आने वाला है।  

विज्ञापन


क्या खास है ‘विजन क्वेस्ट’ के ट्रेलर में?
 ‘विजन क्वेस्ट’ अपनी पॉपुलर सीरीज ‘वांडा विजन’ के आगे की कहानी दिखाएगा। इस सीरीज में विजन वांडा में हुई घटनाओं के असर और उस से उबरने की कोशिश करेगा। 
 

  • ‘विजन क्वेस्ट’ के ट्रेलर की शुरुआत विजन की पुरानी यादों से होती है।
  • ट्रेलर के अनुसार विजन एक साधारण जिंदगी जीने लगता है। 
  • मगर फिर उसके मन में कई सवाल बाकी हैं।
  • इसके बाद वह अपनी काल्पनिक दुनिया में अपने बेटे की खोज में निकलेगा।
  • इस दुनिया में उसका सामना कई अच्छे बुरे लोगों से होगा।
विज्ञापन

पॉल बेटनी और जेम्स स्पेडर - फोटो : सोशल मीडिया

पॉल बेटनी और जेम्स स्पेडर का होगा आमना- सामना

सीरीज 'विजनक्वेस्ट' में पॉल बेटनी और जेम्स स्पेडर मुख्य भूमिकाओं में हैं। द हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, मार्वल स्टूडियोज के प्रमुख केविन फीगे ने एक कार्यक्रम में पॉल बेटनी और जेम्स स्पेडर को पेश किया। बेटनी विजन के रूप में वापसी कर रहे हैं, जबकि स्पेडर 2015 की फिल्म 'एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन' के खलनायक अल्ट्रॉन की भूमिका में नजर आएंगे।

विज्ञापन

'विजनक्वेस्ट' - फोटो : सोशल मीडिया

'विजनक्वेस्ट' के बारे में 

'विजनक्वेस्ट' का निर्देशन टेरी मटालस ने किया है। जो इससे पहले 'स्टार ट्रेक: पिकार्ड' पर अपने काम के लिए जाने जाते हैं। सीरीज का प्रीमियर 14 अक्टूबर 2026 को होगा। यह सीरीज 'वांडा विजन' की घटनाओं पर आधारित है, जिसका प्रीमियर 2021 में हुआ था और इसमें 'एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर' में विजन की मृत्यु के बाद वांडा मैक्सिमॉफ के दुख को दिखाया गया था। कहानी बाद में 'अगाथा ऑल अलोंग' के साथ आगे बढ़ी, जो 2024 में रिलीज हुई और इसमें कैथरीन हैन द्वारा अभिनीत अगाथा के किरदार को दिखाया गया।
 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें