हॉलीवुड गायिका और अभिनेत्री सेलेना गोमेज इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सेलेब्स में से एक हैं। उनके 178 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद रंगभेद के खिलाफ आंदोलन जारी है। इस बीच सेलेना ने इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।
सेलेना ने ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन के मद्देनजर, अपनी आवाज उठाने के लिए इंस्टाग्राम के जरिए अश्वेत नेताओं की मदद करने का फैसला किया है। सेलेना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की जिसमें अश्वेत लड़के का चेहरा दिख रहा है। उसके ऊपर अमेरिकी झंडा है जिस पर जेल और खून दिख रहा है।
इसे साझा करते हुए सेलेना ने लिखा है, 'मैं इतिहास की इस महत्वपूर्ण घटना के बारे में सही चीजों को जानने के लिए, सही शब्दों के लिए संघर्ष कर रही हूं। अपने सोशल मीडिया के सही इस्तेमाल के बारे में सोचने के बाद, मैंने फैसला किया कि हम सभी को ब्लैक वॉयस को अधिक सुनने की आवश्यकता है।'
सेलेना ने आगे लिखा है, 'अगले कुछ दिनों में मैं प्रभावशाली नेताओं को अपना इंस्टाग्राम संभालने का मौका दूंगी ताकि वो हम सभी से सीधे बात कर सकें। हम सभी का दायित्व है कि हम बेहतर काम करें और हम खुले दिल और दिमाग से सुनकर इसकी शुरुआत कर सकते हैं।'
जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद लियोनार्डो डिकैप्रियो ने उठाया कदम, इन संगठनों को दे रहे हैं दान