फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगभेद के खिलाफ आंदोलन को सेलेना गोमेज ने दिया समर्थन, इंस्टाग्राम के जरिए करेंगी ये बड़ा काम

Sun, 07 Jun 2020 03:34 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सेलेना गोमेज - फोटो : Social Media
विज्ञापन

हॉलीवुड गायिका और अभिनेत्री सेलेना गोमेज इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सेलेब्स में से एक हैं। उनके 178 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद रंगभेद के खिलाफ आंदोलन जारी है। इस बीच सेलेना ने इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।

विज्ञापन


सेलेना ने ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन के मद्देनजर, अपनी आवाज उठाने के लिए इंस्टाग्राम के जरिए अश्वेत नेताओं की मदद करने का फैसला किया है। सेलेना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की जिसमें अश्वेत लड़के का चेहरा दिख रहा है। उसके ऊपर अमेरिकी झंडा है जिस पर जेल और खून दिख रहा है। 

इसे साझा करते हुए सेलेना ने लिखा है, 'मैं इतिहास की इस महत्वपूर्ण घटना के बारे में सही चीजों को जानने के लिए, सही शब्दों के लिए संघर्ष कर रही हूं। अपने सोशल मीडिया के सही इस्तेमाल के बारे में सोचने के बाद, मैंने फैसला किया कि हम सभी को ब्लैक वॉयस को अधिक सुनने की आवश्यकता है।'
विज्ञापन


सेलेना ने आगे लिखा है, 'अगले कुछ दिनों में मैं प्रभावशाली नेताओं को अपना इंस्टाग्राम संभालने का मौका दूंगी ताकि वो हम सभी से सीधे बात कर सकें। हम सभी का दायित्व है कि हम बेहतर काम करें और हम खुले दिल और दिमाग से सुनकर इसकी शुरुआत कर सकते हैं।'
विज्ञापन


जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद लियोनार्डो डिकैप्रियो ने उठाया कदम, इन संगठनों को दे रहे हैं दान

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें