हॉलीवुड अभिनेत्री साल्डाना ने इस क्रिसमस पर एक नया और चौंकाने वाला काम किया है। उन्होंने इस क्रिसमस के मौके पर एक नन्हे कुत्ते को गोद लिया है। चौंतीस वर्षीया साल्डाना ने पिछले सप्ताह सफेद रंग के इस कुत्ते को गोद लिया था। उन्होंने ट्विटर के जरिए अपने प्रशंसकों से उसका परिचय कराया।
उन्होंने इस कुत्ते का नाम मग्सी रखा है। साल्डान के मुताबिक उनके मित्र ने कुत्ते को यह नाम दिया है। साल्डाना ने कहा कि उनका कुत्ता बहुत सुंदर व तेज है। अब देखते हैं कि यह कुत्ता साल्डाना की जिंदगी में कितने दिन रहता है।