27 वें स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स के लिए नामांकन की घोषणा हो चुकी है। SAG अवार्ड्स एक प्रमुख पुरस्कार है जो ऑस्कर तक चलता है। इस वर्ष यह समारोह 4 अप्रैल को लॉस एंजिल्स के श्राइन ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
SAG अवार्ड्स में टेलीविजन और फिल्म दोनों शामिल हैं। द क्राउन, ओजार्क, ब्रिडगर्टन, लवक्राफ्ट कंट्री, टेड लास्सो और Schitt's Creek सिटकॉम को टीवी के लिए नामांकन मिला। चैडविक बोसमैन को रिकॉड चार नामांकन मिले हैं। हालांकि इसे देखने के लिए वे अब इस दुनिया में नहीं हैं। बोसमैन का पिछले साल अप्रैल के महीने में निधन हो गया था। कुछ सालों से वह आंत के कैंसर से लड़ रहे थे। बोसमैन ने मार्वल सीरीज की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ में मुख्य किरदार निभाया था।
बता दें 27 वां स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स 4 अप्रैल को टीएनटी और टीबीएस पर प्रसारित होगा।
आइए जानते हैं किसे मिला स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स के लिए नामांकन