हॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली एक्ट्रेस रूबी रोज इन दिनों अपनी सुपरहीरोज सीरीज 'बैट वुमेन' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में रूबी रोज ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया था है कि वह सीडेब्लू की सीरीज में समलैंगिक बैट वुमेन का किरदार निभाएंगी। किरदार के खुलासा होते ही रूबी रोज को सोशल मीडिया ने ट्रोल कर दिया है जिसके चलते उन्होंने ट्विटर से अपने अकाउंट को डिलीट करना पड़ा है।
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो रूबी रोज ने पिछले हफ्ते ट्विट के द्वारा फैंस को बताया था कि वह सुपरहीरो सीरीज बैट वुमेन में LGBTQ का किरदान निभाएंगी। तब से सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट करते समय ऑस्ट्रोलियन कलाकार रूबी रोज ने ट्रोल्स की आलोचना करते हुआ कहा है कि यह बहुत ही बेहूदी बात है कि अगर वह समलैंगिक नहीं हैं तो क्या वह बैट वुमेन का किरदार नहीं कर सकती हैं।