इतनी ही नहीं ट्रेविस स्कॉट ने काइली के जन्मदिन के खास मौके पर उनके लिए बेहद खास तैयारी की। ट्रेविस स्कॉट ने काइली के लिए गुलाब के फूलों से भरे गुलदस्ते से उनके घर को सजाया। इस खूबसूरत गुलदस्ते से भरे घर की वीडियो को काइली ने अपनी इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।
साथ ही उन्होंने कैप्शन ने ट्रेविस स्कॉट को इसके लिए शुक्रिया अदा भी किया है। आपको बता दें कि हॉलीवुड स्टार काइली जेनर का नाम दुनिया की सबसे कम उम्र की अमीर महिलाओं की लिस्ट में शामिल है। उनकी कुल 90 लाख डॉलर यानी तकरीबन 5600 करोड़ रुपए की सम्पत्ति है। उनका काइली कॉस्टेमटिक्स के नाम से एक स्टार्टअप भी है।