फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rowan Atkinson: बिन बोले मिस्टर बीन ने किया इंडस्ट्री पर राज, आलीशान घर-कार के साथ जानें नेटवर्थ

Fri, 06 Jan 2023 06:49 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रोवन सेबेस्टियन एटकिंसन अंग्रेजी लेखक, कॉमेडियन और एक्टर हैं। पूरी दुनिया रोवन को उनके असली नाम से ज्यादा उनके द्वारा निभाए गए किरदार मिस्टर बीन से जानती है।
विज्ञापन
Rowan Atkinson - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोवन सेबेस्टियन एटकिंसन अंग्रेजी लेखक, कॉमेडियन और एक्टर हैं। पूरी दुनिया रोवन को उनके असली नाम से ज्यादा उनके द्वारा निभाए गए किरदार मिस्टर बीन से जानती है। रोवन को भले से पूरी दुनिया मिस्टर बीन के नाम से जानती हो, लेकिन अभिनेता का कहना है कि उन्हें यह किरदार काफी तनावपूर्ण और थकावट वाला लगता था। रोवन का कहना है कि उन्हें यह किरदार निभाने में मजा नहीं आता था, क्योंकि इसमें जिम्मेदारी काफी ज्यादा थी। 

विज्ञापन

Rowan Atkinson - फोटो : social media
लॉरी ड्राइविंग का रखते हैं शौक
आज रोवन एटकिंसन का जन्मदिन है। इस साल मिस्टर बीन 67 साल के हो चुके हैं। रोवन का जन्म साल 6 जनवरी 1955 के दिन इंग्लैंड के कोन्सेट की डरहम काउंटी में हुआ था। रोवन वहीं पले बढ़े। रोवन चार भाइयों में सबसे छोटे थे। रोवन के पिता एरिक एटकिंसन किसान और कंपनी के निदेशक थे। रोवन ने ऑक्सफोर्ड के क्वींस कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसी कॉलेज से रोवन के पिता भी पढ़े थे। मिस्टर बीन को लॉरी ड्राइविंग का बहुत शौक है, इसलिए वह आज भी लॉरी ड्राइवर का लाइसेंस रखते हैं। रोविन काफी खुशमिजाज इंसान हैं। जितना वह अपने किरदार मिस्टर बीन से लोगों को हंसाते हैं, उतना ही वह रियल लाइफ में भी सबको हंसाते हैं और दोस्तों के साथ मौज मस्ती करते रहते हैं। 

यह भी पढ़ें- Beyond Fest: RRR ने बियॉन्ड फेस्ट में रचा इतिहास, स्क्रीनिंग के लिए महज 98 सेकंड में बिके सारे टिकट

Rowan Atkinson - फोटो : social media
‘द अटकींसन पीपल’ कॉमेडी सीरीज से की करियर की शुरुआत
रोवन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1978 में ‘द अटकींसन पीपल’ कॉमेडी सीरीज से की थी। उस दौरान वह बीबीसी रेडियो 3 के लिए काम कर रहे थे। उसके बाद 1979 में उन्होंने कैन लाफ्टर में काम किया। वहीं, इसी साल उन्होंने नॉट द नाइन ओ क्लॉक न्यूज कॉमेडी सीरीज में काम किया। मिस्टर बीन के अलावा रोवन ब्लैकेडर, द सीक्रेट पुलिसमैन बॉल्स, और द थिन ब्लू लाइन नाम, जैसे टीवी शो में काम कर चुके हैं। 

यह भी पढ़ें- Honey Singh: ‘परिवार के साथ होते तो नहीं मरते सुशांत', डिप्रेशन में अपनों के साथ को लेकर भावुक हुए हनी

Rowan Atkinson - फोटो : social media
महंगी गाड़ियों के हैं शौकीन
रोवन एटकिंसन ब्रिटेन के सबसे अमीर लोगों में शुमार हैं। उनकी पहचान हॉलीवुड के बड़े कलाकारों से भी कई ज्यादा है। लंदन में मिस्टर बीन का बेहउ आलीशान महल है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। अभिनेता के पास दुनिया की सबसे महंगी कारें भी हैं। उनके पास मैकलोरेन एफ1, जिसकी मार्केट वैल्यू लगभग 80 से 100 करोड़ रुपये है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उनकी सालाना आय कितनी हो सकती है और वह ब्रिटेन के अमीर लोगों में क्यों शुमार हैं। 

यह भी पढ़ें- Debina Bonnerjee: देबीना बनर्जी ने पीले स्विम सूट में साझा किया फोटो, पति-बेटी संग गोवा में एंजॉय करती आईं नजर
विज्ञापन

Rowan Atkinson - फोटो : social media
मिला 'कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सिलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर' का खिताब
मिस्टर बिन को उनके अभिनय के लिए यूनाइटेड किंगडम की महारानी ने साल 2013 में 'कमांडर ऑफ द मोस्ट एक्सीलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर' का खिताब दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, रोवन एटकिंसन लगभग आठ हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक है। अभिनेता का मशहूर शो  मिस्टर बीन पांच साल तक चला। मिस्टर बीन का यह किरदार छोटे से लेकर बड़े लोगों को बेहद पसंद आया। आज भी लोग इस शो के रिकॉर्ड एपिसोड देखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें