फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jeremy Renner: जेरेमी रेनर ने सर्जरी के बाद अस्पताल से साझा की पहली तस्वीर, चेहरे पर दिखे कई चोट के निशान

Wed, 04 Jan 2023 12:39 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जेरेमी रेनर हादसे के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से अपनी पहली तस्वीर साझा करते हुए फैंस को तबीयत के बारे में जानकारी दी है। 
विज्ञापन
जेरेमी रेनर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एवेंजर्स सीरीज की फिल्मों में सुपरहीरो हॉकआई का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड अभिनेता जेरेमी रेनर हाल ही में भयानक हादसे का शिकार हो गए थे। इस हादसे में उन्हें कई गंभीर चोटें आईं और वह अस्पताल में भर्ती हैं। फैंस लगातार उनके ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने भी ट्वीट कर जेरेमी की सलामती की दुआ मांगी थी। इस बीच अभिनेता से जुड़ा नया हेल्थ अपडेट सामने आया है। अपनी तबीयत की जानकारी अभिनेता ने खुद दी है।

विज्ञापन

जेरेमी रेनर - फोटो : सोशल मीडिया
कैसे हैं अभिनेता
दरअसल, अभिनेता ने आज बुधवार को खुद अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने यह तस्वीर अस्पताल से ही साझा की। इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अभिनेता ने सर्जरी के बाद अपनी हालत के बारे में फैंस को जानकारी दी। इस तस्वीर में जेरेमी रेनर अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'आपके प्यार भरे शब्दों के लिए आप सभी का धन्यवाद। मैं टाइप करने में अब बहुत गड़बड़ कर रहा हूं, लेकिन मैं आप सभी के लिए अपना प्यार भेज रहा हूं।'



Kiara Sidharth Wedding: कियारा और सिद्धार्थ के प्री-वेडिंग फंक्शन की तारीख आई सामने! इस दिन फेरे लेगा कपल

जेरेमी रेनर और अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर ने किया कमेंट
जेरेमी रेनर को हादसे में कई गंभीर चोटें आई थीं। इससे पहले अभिनेता के प्रवक्ता ने बताया था कि जेरेमी रेनर की सोमवार को सर्जरी हुई थी और अभी उनकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर बनी हुई है और वह आईसीयू में हैं। इसके बाद से ही सभी फैंस उनकी सलामती की प्रार्थना कर रहे थे। वहीं, हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके ठीक होने की दुआ कर रहे थे। अब जेरेमी के पोस्ट पर सभी फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं और जल्दी ही उन्हें पूरी तरह से ठीक होने के लिए कह रहे हैं। इस तस्वीर पर अनिल कपूर ने भी कमेंट किया है। उन्होंने दिल वाले इमोजी बनाए हैं।

R. D. Burman: पंचम दा बनने से लव स्टोरी तक, जानिए आरडी बर्मन के बारे में अनसुने दिलचस्प किस्से
विज्ञापन

जेरेमी रेनर - फोटो : सोशल मीडिया
कैसे हुआ था हादसा?
यह घटना रविवार रात की है, जब वह स्नो प्लोइंग कर रहे थे और इस दौरान कुछ मौसम संबंधी समस्याओं के कारण यह हादसा हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, रेनो से लगभग 25 मील दूर माउंट रोज-स्की टेहो के नजदीक अभिनेता का घर है। नए साल की शाम में उस इलाके में भारी बर्फबारी हुई थी। हादसे का शिकार होने के बाद जेरेमी को इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया था।

Viral Video: नए साल का जश्न मना लौटे तमन्ना भाटिया-विजय, वायरल वीडियो को देख फिर तेज हुए डेटिंग के चर्चे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें