फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्कर विजेता फिल्म निर्माता रोमन पोलेंस्की पर फैंच एक्ट्रेस ने लगाया यौन शोषण का आरोप

Sat, 09 Nov 2019 04:23 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोमन पोलेंस्की - फोटो : social media
विज्ञापन

#me too कैंपेन ने बड़े पैमाने पर देश विदेश की महिलाओं को अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया। इस कैंपेन ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया और एक के बाद एक बड़े नाम इसकी गिरफ्त में आए। इसमें हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वीनस्टीन समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।

विज्ञापन


अब हॉलीवुड जगत से एक और बड़ा नाम यौन शोषण मामले में फंसता दिख रहा है। ये नाम है ऑस्कर विजेता फिल्ममेकर रोमन पोलेंस्की का। रोमन पोलेंस्की पर एक फैंच एक्ट्रेस ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस का कहना है कि जब वह 18 साल की थी तब 1975 में पोलेंस्की ने उनका बलात्कार किया था। एक्ट्रेस का कहना है- पोलेंस्की ने डिनर के बहाने मुझे कमरे में बुलाया और मेरे कपड़े फाड़ दिए फिर मेरा रेप किया। 
विज्ञापन


रोमन पोलेंस्की पर यौन शोषण का यह पहला मामला नहीं है। रोजमैरी बेबी के निर्देशक पर सार्वजनिक तौर पर कई महिलाएं यौन उत्पीड़न का आरोप लगा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें