हॉलीवुड के स्टार और ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेता रॉबिन विलियम्स की मौत हो गई है। यह मौत रहस्यमयी स्थितियों में हुई।
ऑस्कर पुरस्कार विजेता रॉबिन विलियम्स उत्तरी कलिफॉर्निया के मरीन काउंटी में स्थित अपने घर में मृत पाए गए। यह घटना सोमवार की है। उनकी मौत कैसे हुई यह अब तक साफ नहीं हुआ है।
रॉबिन विलयम्स 63 साल के थे। उनकी पहचान एक बेहतरीन हास्य अभिनेता के रूप में होती रही है। उन्हें उनके अभिनय के लिए ऑस्कर पुरस्कार भी मिला था।
अभी इस बात के कयास ही लगाए जा रहे हैं कि रॉबिन की मौत कैसे हुई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।