फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी को मिला उनका नया बैटमैन, रॉबर्ट पैटिनसन निभा सकते हैं मुख्य किरदार

Fri, 17 May 2019 06:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Robert Pattinson - फोटो : social media
विज्ञापन
हॉलीवुड की सबसे चर्चित और DCEU (डीसी एक्सटेंड यूनिवर्स) के मशहूर सुपरहीरो फिल्म बैटमैन के फैंस के लिए खुशखबरी है। डीसी को अपना नया बैटमैन मिल गया है। बीते साल फिल्म में बैटमैन का किरदार करने वाले एक्टर बेन एफ्लेक ने डीसी की आने वाली फिल्म 'द डार्क नाइट' के सीक्वल में काम करने से मना कर दिया था। इसके बाद से फिल्म में बैटमैन का किरदार कौन एक्टर निभाएगा इसको लेकर सस्पेंस बरकरार था। अब नए बैटमैन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'द डार्क नाइट' के सीक्वल में बैटमैन का किरदार 'ट्वाइलाइट' एक्टर रॉबर्ट पैटिनसन निभाएंगे। 
विज्ञापन


हालांकि अभी तक न तो रॉबर्ट पैटिनसन और न ही फिल्म के मेकर्स ने इस चीज को लेकर आधिकारिक घोषणा की है। लेकिन बताया जा रहा है कि रॉबर्ट पैटिनसन और डीसी स्टूडियो के बीच बैटमैन के किरदार की मेहज औपचारिक घोषणा करना बाकी है। बात करें रॉबर्ट पैटिनसन की फिल्मों की तो उन्होंने ट्वाइलाइट, हाई लाइफ और गुड टाइम जैसी फिल्मों में काम किया है। 

पिछले साल रॉबर्ट पैटिनसन हाई लाइफ, द लाइटहाउस और द किंग जैसी फिल्मों में नजर आए थे। खास बात ये है कि 32 साल के रॉबर्ट पैटिनसन अगर बैटमैन के किरदार के लिए राजी होते हैं तो वह ये किरदार करने वाले सबसे यंग एक्टर माने जाएंगे। अब तक डीसी स्टूडियो की फिल्म में बैटमैन का किरदार एक्टर एडम वेस्ट, माइकल कीटन, वैल किल्मर, जॉर्ज क्लूनी, क्रिश्चियन बेल और बेन एफ्लेक जैसे कलाकारों ने निभाया है। 
विज्ञापन


डीसी के आखिरी बैटमैन बेन एफ्लेक थे। पिछले साल उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए डीसी की आने वाली फिल्म में खुद के बैटमैन न होने की घोषणा कर दी थी। बेन एफ्लेक की 'द डार्क नाइट' में भूमिका की तो इस तरह की अफवाएं भी हैं कि साल 2021 में आने वाले फिल्म के सीक्वल में उन्हें मरते हुए दिखाया जाएगा इसके बाद नए बैटमेन की एंट्री हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें