फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'थॉर' के इस एक्टर ने की आत्महत्या, मौत से पहले शेयर किया पोस्ट

Fri, 17 May 2019 09:53 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इसाक कैपी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हॉलीवुड अभिनेता इसाक कैपी (Isaac Kappy) ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। यूएसए टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता ने एरिजोना के फ्लैगस्टाफ के पास एक पुल से राजमार्ग पर कूदकर अपनी जान दी है। एरिजोना के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने इस दुखद घटना की जानकारी दी है। इसाक 42 साल के थे और उन्हें हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'थोर' में देखा गया था।   

विज्ञापन


आत्महत्या करने से पहले अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट में अपने मन की बात शेयर की थी। पोस्ट में इसाक ने लिखा ' मैंने हमेशा से यही सोचा कि मैं एक अच्छा इंसान हूं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका क्योंकि मैं ऐसा नहीं कर पाया, मेरी छवि एक बुरे आदमी की है, मैंने कई लोगों को धोखा दिया है, ड्रग्स चुराता था और अपने शरीर को भी नुकसान पहुंचाता था, मैं अपने किए पर बहुत ही शर्मिंदा हूं और हमेशा से लोगों को समझने की कोशिश करता आया हूं।'

इसाक के वर्कफ्रंट की बात करें तो बता दें कि उन्होंने कई हिट फिल्मों में अभिनय किया है। साल 2011 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'थोर' से पहले उन्होंने 'टर्मिनेटर साल्वेशन' (2009)  में बारबारोसा और 'फैनबॉयज' में गरफनकेल का रोल प्ले किया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें