फिल्म में होंगे कई सरप्राइज
डायरेक्टर जो रूसो ने कहा कि ‘अवेंजर्स डूम्सडे’ में कई सरप्राइज देखने को मिलेंगे और यह अब तक की सबसे ज्यादा इमोशनल और मैच्योर फिल्म होगी। उन्होंने कहा, ‘यह फिल्म भावनाओं के लिहाज से काफी गहरी है और बाकी फिल्मों के मुकाबले ज्यादा मैच्योर है।’
मार्वल में वापसी पर जताई खुशी
रॉबर्ट ने मार्वल यूनिवर्स में वापसी को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा, ‘हम इस फिल्म को लेकर बहुत आभारी हैं। एक-एक करके इस बड़े प्रोजेक्ट पर काम करना हमारे लिए खास है।’ इस फिल्म को मार्वल स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहा है और डिज्नी इसे रिलीज करेगा।
कब रिलीज होगी ‘अवेंजर्स: डूम्सडे’?
‘अवेंजर्स: डूम्सडे’ 18 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को जो और एंथनी रूसो डायरेक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले अवेंजर्स: एंडगेम जैसी बड़ी फिल्म बनाई थी।
ये भी पढ़ें- Suniel Shetty: ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर क्यों घबराए हुए हैं सुनील शेट्टी? फिल्म को लेकर कही ये बात
फिल्म में क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, एंथनी मैकी, पॉल रुड सहित कई बड़े सितारे नजर आएंगे। इसके बाद इस कहानी को आगे बढ़ाते हुए ‘अवेंजर्स: सीक्रेट वॉर’ दिसंबर 2027 में रिलीज की जाएगी।