फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trailer Out: रॉबर्ट डी नीरो स्टारर 'अबाउट माय फादर' का ट्रेलर आउट, थिएटर में इस दिन लोगों को हंसाएगी फिल्म

Thu, 23 Feb 2023 08:58 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर लौरा टेरुसो के निर्देशन में बनी फिल्म 'अबाउट माय फादर' का धमाकेदार ट्रेलर आज यानी 23 फरवरी को रिलीज हो गया। टेरुसो की इस फिल्म में दिग्गज कॉमेडी एक्टर्स में से एक किम कैटरॉल और लेस्ली बिब के साथ सेबस्टियन मानिकेल्को भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
अबाउट माय फादर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर लौरा टेरुसो के निर्देशन में बनी फिल्म 'अबाउट माय फादर' का धमाकेदार ट्रेलर आज यानी 23 फरवरी को रिलीज हो गया। टेरुसो की इस फिल्म में दिग्गज कॉमेडी एक्टर्स में से एक किम कैटरॉल और लेस्ली बिब के साथ सेबस्टियन मानिकेल्को भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। डायरेक्टर लौरा टेरुसो की यह फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जो अपने हास्य किरदारों के साथ थिएटर में लोगों को खुब हंसाएगा। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होती ही इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। अब तक 'अबाउट माय फादर' के ट्रेलर को लगभग 31 हजार लोग देख चुके हैं इसके साथ लोग जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। फिल्म 'अबाउट माय फादर' 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

   

विज्ञापन

26 मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
वहीं, लायंसगेट के इमर्जिंग मार्केट्स एशिया के प्रबंध निदेशक, रोहित जैन ने कहा, “लायंसगेट के पास 2023 की नाटकीय रिलीज़ के लिए एक शक्तिशाली स्लेट है। सबसे बड़ी फ्रेंचाइजीफिल्मों में से एक, 'जॉन विक: चैप्टर4 'इसके लिए अपना रास्ता बना रहा है।'अबाउट माई फादर' जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज की जाए्गी। फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर को देखकर आप हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे। फिल्म 26 मई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म एक असाधारण फैमिली ड्रामा है।' 


यह भी पढ़ें-  The Pope’s Exorcist: द पोप्स एक्सोरसिस्ट का दिल दहलाने वाला ट्रेलर हुआ रिलीज, लोग बोले- अब और इंतजार नहीं होता

विज्ञापन
विज्ञापन

'अबाउट माय फादर' पीवीआर पिक्चर्स होगी द्वारा रिलीज़
लौरा टेरुसो के निर्देशन और ऑस्टेन अर्ल और सेबेस्टियन मानिकेल्को द्वारा लिखित, यह फिल्म लायंसगेट और पीवीआर पिक्चर्स द्वारा रिलीज़ की जाएगी। फिल्म 'अबाउट माय फादर' में हॉलीवुड स्टार सेबस्टियन मानिकेल्को, रॉबर्ट डी नीरो, लेस्ली बिब, एंडर्स होल्म, डेविड राशे, ब्रेट डायर और किम कैटरॉल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें