फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन समुदाय के समर्थन में न्यूयॉर्क की सड़कों पर उतरीं रिहाना, हाथ में बोर्ड लिए आईं नजर

Tue, 06 Apr 2021 03:19 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रिहाना एक बार फिर से चर्चा में आ गई
यूएस में चल रहे एशियन-अमेरिकन सांप्रदायिक आंदोलन में भाग लिया
रिहाना प्लेकार्ड्स लेकर न्यूयॉर्क की सड़क पर उतरीं
विज्ञापन
रिहाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान आंदोलन का समर्थन कर सुर्खियों में आईं बारबेडियन सिंगर व मॉडल रिहाना एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, उन्होंने यूएस में चल रहे एशियन-अमेरिकन सांप्रदायिक आंदोलन में भाग लिया है। इस दौरान रिहाना हरे और गुलाबी रंग के प्लेकार्ड्स लेकर न्यूयॉर्क की सड़क पर उतरीं। इसपर लिखा था- 'STOP ASIAN HATE' यानी एशियाई मूल के खिलाफ नफरत बंद करो।
विज्ञापन


इस दौरान रिहाना सफेद टी-शर्ट, लेदर पैंट्स और लेदर जैकेट में नजर आईं। साथ ही उन्होंने चेहरे पर मास्क, सनग्लासेज और बेसबॉल कैप पहन पूरी तरह से अपनी पहचान को छिपाया था। इस तस्वीर को उनकी असिस्टेंट टीना ने साझा की है। टीना ने जो तस्वीर साझा की है इसमें रिहाना आंदोलनकारियों से बात करते हुए भी नजर आईं।

बता दें कि एशियन-अमेरिकन सांप्रदायिक आंदोलन के इस आंदोलन में रिहाना का का समर्थन बड़ी बात है। मालूम हो कि पिछले कुछ दिनों से यूएस में एशियन-अमेरिकन मूल के प्रति हिंसा की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। एशियन मूल के कई लोग इस हिंसा का शिकार हुए हैं। ऐसे में रिहाना जैसी अंतराष्ट्रीय सेलिब्रिटी का सपोर्ट अहमियत रखता है।
विज्ञापन

 

फोटोशूट की वजह से विवादों में थीं रिहाना
रिहाना अपनी एक टॉपलेस तस्वीर को पोस्ट कर चर्चा में आई थीं। उन्होंने जो तस्वीर पोस्ट की उसमें उन्होंने भगवान गणेश का पेंडेंट पहना हुआ था। इस वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। ये फोटोशूट रिहाना ने एक लॉन्जरी ब्रांड के लिए करवाया था। इस फोटोशूट के लिए विश्व हिंदू परिषद ने ट्विटर और फेसबुक के खिलाफ दिल्ली और मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज की। विहिप का कहना था कि रिहाना ने ऐसी तस्वीर पोस्ट कर हिंदुओं की भावनाएं आहत की हैं।

किसान आंदोलन को समर्थन देकर आई थीं चर्चा में
रिहाना ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। रिहाना ने दिल्ली के बाहरी इलाकों में विरोध कर रहे किसानों को अपना समर्थन दिया और आंदोलन को रोकने के लिए इंटरनेट बंद करने की निंदा की। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर किसान आंदोलन से जुड़ी एक रिपोर्ट साझा की थी। इसमें किसानों के पुलिस के साथ टकराव के चलते इंटरनेट सेवा बंद होने का जिक्र किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें