फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rich Rotella: इस अभिनेता ने अपनी लंबाई बढ़ाने के लिए खर्च किए 85 लाख रुपये, सर्जरी के बाद चलने में हो गए असमर्थ

Sat, 31 Dec 2022 05:50 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता रिच रोटेला अपनी छोटी हाइट के कारण बहुत परेशान रहते थे। इसके बाद उन्होंने अपनी हाइट बढ़ाने का फैसला लिया, जिसके लिए उन्हें एक दर्दनाक सर्जरी से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
रिच रोटेला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंसान के शरीर की लंबाई उसके हाथ में नहीं होती है, लेकिन वह अपने छोटे कद के कारण बहुत परेशान रहते हैं। ठीक ऐसे ही 38 साल के अभिनेता रिच रोटेला भी अपनी छोटी हाइट के कारण बहुत परेशान रहते थे। इसके बाद उन्होंने अपनी हाइट बढ़ाने का फैसला लिया, जिसके लिए उन्हें एक दर्दनाक सर्जरी से गुजरना पड़ा। सर्जरी के बाद अभिनेता के कद में बदलाव देखने को मिला।

विज्ञापन

रिच रोटेला - फोटो : सोशल मीडिया
लेग लेंथनिंग सर्जरी 
दरअसल, अमेरिका के लॉस एंजिल्स के रहने वाले रिच रोटेला की लंबाई पांच फीट पांच इंच थी। उन्होंने लेग लेंथनिंग सर्जरी का सहारा लिया। अपनी लंबाई तीन इंच बढ़ा ली। इस सर्जरी पर उन्होंने 85 लाख रुपये खर्च किए। सर्जरी के बाद उनका कहना है कि पहले उन्हें लंबी हाइट की लड़कियों को डेट करने में परेशानी होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब उन लड़कियों को डेट करना और इंडस्ट्री में एक्टिंग करना आसान हो गया है।

Bhojpuri Villains: इन खलनायकों से थर-थर कांपती है इंडस्ट्री, हीरो पर भी भारी पड़ती है इनकी गुंडई

रिच रोटेला - फोटो : सोशल मीडिया
दर्द से गुजरे
भले ही इस सर्जरी से उन्हें फायदा हुआ हो, लेकिन इस वजह से उन्हें तीन महीने तक बहुत दर्द से भी गुजरना पड़ा है। अपनी सर्जरी पर बात करते हुए अभिनेता ने अपने इस अनुभव को 80 दिनों के नर्क के रूप में बताया है। अभिनेता इस दौरन व्हीलचेयर पर थे। अभिनेता ने कहा कि यह सर्जरी बहुत महंगी और दर्दनाक थी। शुरुआत में वह बैसाखी के सहारे अपने पैरों पर खड़े हुए। इसके बाद उन्होंने थोड़-थोड़ा चलना शुरू किया। अब वह बिना किसी सहारे के आराम से चल सकते हैं, लेकिन उन्हें अब भी व्यायाम और फिजियो करना पड़ता है।

Bhojpuri Top 10: यूट्यूब पर साल 2022 में रहा भोजपुरी का जलवा, खेसारी के अलावा टॉप 3 में इस स्टार की एंट्री
विज्ञापन

रिच रोटेला - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों करवाई सर्जरी
इस सर्जरी को लेकर रिच रोटेला का कहना है कि उनका बचपन से लंबा होने का सपना था, लेकिन उनका कद पांच फीट पांच इंच से आगे बढ़ ही नहीं रहा था। छोटे कद के कारण वह बास्केटबॉल टीम में शामिल नहीं हो पाए। वह भले ही अच्छे खिलाड़ी थे, लेकिन ऑडिशन से उन्हें छोटी हाइट के कारण बाहर कर दिया जाता था। इसके बाद अभिनेता ने सोचा कि अगर, उन्होंने हाइट लंबी नहीं की तो वह पीछे रह जाएंगे। अभिनेता जो चाहते हैं, वह हासिल नहीं कर पाएंगे। 

Year Ender 2022: इस साल चर्चा में रहीं ये भोजपुरी एक्ट्रेस, किसी का बिकिनी लुक छाया तो किसी का ब्राइडल अवतार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें