क्लासिक 'पिंक पैंथर' थीम गीत के लिए जाने जाने वाले सैक्सोफोनिस्ट प्लास जॉनसन का निधन हो गया है। वह 94 वर्ष के थे। उन्होंने 15 जुलाई को अपने लॉस एंजिल्स स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी उनके बच्चों एरिक जॉनसन और स्टेफनी ओलिवर ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता ने हाल ही में प्रदर्शन किया था।
कई बड़े कलाकारों के साथ किया सहयोग
1931 में एक संगीत परिवार में जन्मे, प्लास जॉनसन ने 10 साल की उम्र में अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की। उन्होंने सैक्सोफोन सीखने से पहले एक गायक के रूप में प्रदर्शन किया।
1965 में, वह लॉस एंजिल्स चले गए, जहां उनका परिचय कैपिटल रिकॉर्ड्स से हुआ। उन्होंने नेट किंग कोल, फ्रैंक सिनात्रा और पैगी ली सहित कई शीर्ष कलाकारों के साथ सहयोग किया।
प्लास जॉनसन
- फोटो : एक्स
'द पिंक पैंथर थीम' के लिए हैं मशहूर
जॉनसन को 1963 में रिलीज हुई हेनरी मैनसिनी की फिल्म 'द पिंक पैंथर' के लिए याद किया जाता है। उन्होंने ही फिल्म के लिए पिंक पैंथर की मशहूर थीम बनाई थी।
जॉनसन ने पहले कॉनकॉर्ड को बताया 'मेरे एकल गीत हमेशा रिकॉर्ड को एक और पायदान ऊपर ले जाते प्रतीत होते थे।'
पिंक पैंथर थीम
- फोटो : एक्स
संगीतकार को किया गया याद
निधन के लगभग एक हफ्ते के बाद संगीतकार को श्रद्धांजलि दी जा रही है। हारमोनिका वादक और रिकॉर्ड निर्माता बॉब कोरिटोर ने एक फेसबुक पोस्ट में जॉनसन को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।