फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rebel Moon: जैक स्नायडर की 'रेबेल मून' का धमाकेदार टीजर जारी, इस दिन नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी फिल्म

Wed, 23 Aug 2023 10:30 AM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

हॉलीवुड फिल्म मेकर जैक स्नायडर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेबेल मून' को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का धमाकेदार टीजर जारी किया गया है। 
विज्ञापन
रेबेल मून - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड फिल्म मेकर जैक स्नायडर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रेबेल मून' को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी इस फिल्म का धमाकेदार टीजर जारी किया गया है। यह फिल्म दिसंबर में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में एड स्केरिन, चार्ली हन्नम, मिचेल हुइसमैन, जिमोन हौंसौ, स्टाज नायर, बे डूना, रे फिशर, एंथनी हॉपकिंस और नवागंतुक ई. डफी मुख्य भूमिका में हैं। 

विज्ञापन


22 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
रिबेल मून का पहला भाग 22 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू होगा। दूसरी फिल्म का प्रीमियर 19 अप्रैल, 2024 को होगा। जैक स्नायडर 'मैन ऑफ स्टील' और 'आर्मी ऑफ द डेड' जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। रिबेल मून एक साई -फाई फिल्म है। फिल्म कहानी में आकाशगंगा के किनारे रह रहे लोगों के जीवन पर आधारित है। 

Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' पर भी चली सेंसर बोर्ड की कैंची, इतने कट्स के बाद फिल्म को मिला U/A सर्टिफिकेट

यह है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी आकाशगंगा के किनारे पर एक शांतिपूर्ण कॉलोनी में रह रहे लोगों की है, जो एक अत्याचारी शासक बल की सेनाओं से खतरा महसूस करते हैं। इसके बाद ग्रामीणों के बीच रहने वाला एक रहस्यमय अजनबी कोरा उनके जीवित रहने की उम्मीद बन जाता है। कोरा योद्धाओं के एक छोटे समूह को इकट्ठा करता है, जो बाहरी लोग, विद्रोहियों से एकजुट होकर लड़ने में शामिल होते हैं। जैसे ही पूरे क्षेत्र की छाया सबसे अप्रत्याशित चंद्रमा पर पड़ती है। आकाशगंगा के भाग्य पर लड़ाई छिड़ जाती है और इस प्रक्रिया में, नायकों की एक नई सेना का गठन होता है।

यह भी पढ़ें- Ayushmann Khurrana: दर्शकों का भरोसा बनाए रखना मेरी जिम्मेदारी, ‘ड्रीमगर्ल 2’ की रिलीज से पहले बोले आयुष्मान
विज्ञापन
विज्ञापन


Rakesh Bedi: हिमाचल में मरते-मरते बचे 'श्रीमान श्रीमती' फेम के यह एक्टर, वीडियो शेयर कर सुनाया डरावना किस्सा  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें