रिचसन ने खुद किया था स्टंट
रिचसन ने आगे बताया कि उनकी टीम इस सीन के खिलाफ थी, क्योंकि उन्हें चोट लगने का डर था। फिर भी, रिचसन ने सीन खुद करने का फैसला किया क्योंकि वह चाहते थे कि दर्शक देखें कि वह यह उनके लिए यह जोखिम उठा रहे हैं। उन्होंने कैमरे को अपने चेहरे पर फोकस रखते हुए सीन शूट करने का सुझाव दिया, ताकि यह सबकुछ असली लगे। उनकी टीम ने स्टंटमैन का इस्तेमाल करने की सलाह दी, लेकिन रिचसन नहीं माने और उसके बाद जो हुआ वो आपको पता ही है।
यह भी पढ़ें:
Horror Movie Sequels: इन हॉरर फिल्मों के आएंगे सीक्वल, छोरी 2 के अलावा लिस्ट में शामिल हैं कई शानदार फिल्में
रीचर सीजन 3
'रीचर सीजन 3' में एलन रिचसन के अलावा ओलिवियर रिचर्स ने भी अहम भूमिका निभाई है। सीरीज को लेकर ओलिवर ने बताया कि इस सीजन की तैयारी के लिए उन्होंने पूरे चार महीने तक कड़ी तैयारी की। वह दिन में सात बार खाते थे और स्टंट के साथ बॉडी बिल्डिंग भी करते थे। रीचर सीजन 3 में मारिया स्टेन, सोन्या कैसिडी, जॉनी बर्चटोल्ड जैसे कलाकार भी हैं। यह सीजन ली चाइल्ड की किताब 'पर्सुएडर' पर आधारित है, जो उनकी जैक रीचर सीरीज का सातवां हिस्सा है।
यह भी पढ़ें:
Kesari Chapter 2: ब्रिटिश एम्पायर के खिलाफ अक्षय-माधवन-अनन्या की लड़ाई, केसरी के किरदारों के नाम से उठा पर्दा