फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: रैपर डैरेल कैल्डवेल की चाकू से गोदकर हत्या, संगीत समारोह में झगड़े के बाद हुआ हमला

Mon, 20 Dec 2021 01:33 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Drakeo the Ruler - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

रैपर डैरेल कैल्डवेल की लॉस एंजेलिस में संगीत समारोह के दौरान विवाद के बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वह महज 28 साल के थे। उन्हें ड्रेको द रूलर के नाम से भी जाना जाता था।  रैपर के ‘पब्लिसिस्ट’ स्कॉट जॉसन ने रविवार को ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ और ‘रोलिंग स्टोन’ से कैल्डवेल की मौत की पुष्टि की।

विज्ञापन


लड़ाई के बाद चाकू से किया गया हमला
इस कार्यक्रम में स्नूप डॉग, 50 सेंट और आईस क्यूब भी परफॉर्म करने वाले थे, लेकिन इस घटना के बाद आयोजकों ने कार्यक्रम रद्द कर दिया। रैपर ड्रेको पर ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन एलए’ संगीत समारोह में शनिवार की रात हमला किया गया था।
विज्ञापन


लॉस एंजेलिस पुलिस के अधिकारी ने बताया कि रविवार तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। 

सोशल मीडिया पर छाया मातम
रैपर स्नूप डॉग ने द रूलर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस कैल्डवेल के निधन से दुखी हैं और अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें