फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपर इग्गी अजेलिया ने दिया बेटे को जन्म, सोशल मीडिया पर की घोषणा

Sat, 13 Jun 2020 02:58 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इग्गी अजेलिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की मशहूर रैपर, गायिका और मॉडल इग्गी अजेलिया ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस बात का खुलासा उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर किया है।

विज्ञापन


इग्गी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'मेरा एक बेटा है, जिसके बारे में मैं कुछ कहने के लिए सही समय का इंतजार करती रही, लेकिन मुझे ऐसा महसूस हुआ कि बीतते समय के साथ मैं दुनिया के साथ इस खबर को साझा करने को लेकर और उत्सुक होती जा रही हूं।'

उन्होंने आगे लिखा, 'मैं उसके जीवन को निजी रखना चाहती हूं, लेकिन यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि वह एक रहस्य नहीं हैं और मैं उसे इतना प्यार करती हूं, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इग्गी अजेलिया साल 2018 के अंत से रैपर Playboi Carti को डेट कर रही हैं। दोनों दिसंबर 2019 में एक साथ अटलांटा में एक नए घर में शिफ्ट हो गए। दिसंबर 2019 में, जब अजेलिया के प्रग्नेंट होने की अफवाहें वायरल हुईं तो इस जोड़ी ने कभी भी इस खबर की पुष्टि नहीं की। यहां तक कि उस दौर में अजेलिया ने सपाट पेट के साथ अपनी तस्वीरें भी साझा की थीं।

बैटवुमन में नहीं खत्म होगा रूबी रोज का किरदार, मेकर्स ने किया खुलासा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें