कब रिलीज होगी 'जॉन रैम्बो'
'जॉन रैम्बो' फिल्म 'रैम्बो' के शुरुआती दिनों की कहानी दिखाएगी, जो 1982 में आई इस सीरीज की पहली फिल्म 'फर्स्ट ब्लड' से भी पहले के समय पर आधारित है। 'जॉन रैम्बो' 4 जून, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका नोआ सेंटिनियो निभाएंगे।
'जॉन रैम्बो' की स्टार कास्ट और सब कुछ
इस फिल्म में सिल्वेस्टर स्टेलोन (Sylvester Stallone) की जगह अब Noah Centineo (नोआ सेंटिनियो) मुख्य किरदार 'जॉनी रैम्बो' के रूप में नजर आएंगे। इस फिल्म में 'Stranger Things' फेम David Harbour (डेविड हार्बर) 'मेजर ट्रॉटमैन' की भूमिका निभाएंगे।
उनके साथ जेम्स फ्रैंको, जेसन टोबिन और क्विंसी यशायाह जैसे कई बाकी कलाकार भी अहम रोल में दिखेंगे। इस एक्शन फिल्म का निर्देशन Jalmari Helander (जलमारी हेलैंडर) ने किया है, जो अपनी फिल्म 'Sisu' के लिए जाने जाते हैं। सिल्वेस्टर स्टेलोन और मार्वल फिल्मों के मशहूर निर्देशक 'रुसो ब्रदर्स' (एंथनी और जो रुसो) इस फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।
क्या है 'Rambo' की कहानी?
यह पूरी सीरीज 'जॉनी रैम्बो' नाम के एक अमेरिकी सेना (Special Forces) के पूर्व सैनिक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो वियतनाम युद्ध के खौफनाक अनुभवों से जूझ रहा है। आगे चलकर वह अपनी फौजी ट्रेनिंग और हुनर का इस्तेमाल भ्रष्ट पुलिस, दुश्मनों और ड्रग माफियाओं से लड़ने के लिए करता है। इस सीरीज में अब तक पांच फिल्में आ चुकी हैं, जिनमें आखिरी फिल्म 'Rambo: Last Blood' साल 2019 में रिलीज हुई थी।