फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के बाद जेनिफर लोपेज ने हटवाया बेन एफ्लेक का टैटू, इंटरनेट पर वायरल हुआ फोटो; देखें तस्वीरें

Fri, 29 May 2026 12:21 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jennifer Lopez: हॉलीवुड की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक का पिछले साल 2025 में तलाक हो गया था। इसके बावजूद एक्ट्रेस फिर से सुर्खियों मेंं हैं। जानें क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
जेनिफर लोपेज - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसके बाद से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि उन्होंने अपने एक्स-हसबैंड बेन एफ्लेक के नाम वाला टैटू कवर कर लिया है। 

जेनिफर ने बेटे मैक्स के साथ शेयर की तस्वीरें

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर ने मेमोरियल डे के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आज का दिन मैं अपने करीबियों के साथ बिता रही हूं। सभी को हैप्पी मेमोरियल डे।’

इन तस्वीरों में से एक में वह अपने बेटे मैक्सिमिलियन ‘मैक्स’ मुनिज के साथ नजर आईं, जो उनके और उनके एक्स-हसबैंड मार्क एंथनी के बेटे हैं।

टैटू से बेन का नाम करवाया कवर
इस फैमिली गैदरिंग के दौरान जेनिफर ने बैकलेस ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें उनका टैटू साफ दिखाई दे रहा था। पहले इस टैटू में एक इन्फिनिटी साइन था, जिसमें जेनिफर और बेन दोनों के नाम लिखे थे और उसके ऊपर एक एरो बना था।

लेकिन अब जो तस्वीर सामने आई है, उसमें जेनिफर नाम तो दिख रहा है, लेकिन बेन का नाम कवर किया हुआ नजर आ रहा है।

विज्ञापन


कब बनवाया था टैटू?
जेनिफर ने यह टैटू फरवरी 2023 में वैलेंटाइन डे के मौके पर दिखाया था, जब वह और बेन एफ्लेक शादी के बाद अपना पहला वैलेंटाइन मना रहे थे। उस समय उन्होंने लिखा था, ‘कमिटमेंट… हैप्पी वैलेंटाइंस डे माय लव।’

बेन एफ्लेक ने भी उसी समय एक मैचिंग टैटू बनवाया था, जिसमें दो क्रॉस एरो के साथ ‘J’ और ‘B’ लिखा था। हालांकि, अब यह साफ नहीं है कि उनके पास वह टैटू अभी भी है या नहीं।

विज्ञापन

जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक का तलाक हो गया है - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म के दौरान हुई थी जेनिफर और बेन की मुलाकात 
जेनिफर और बेन की पहली मुलाकात 2002 में फिल्म 'गिग्ली' के दौरान हुई थी। उसी साल दोनों ने सगाई की, लेकिन 2004 में अलग हो गए। इसके बाद 2021 में दोनों फिर से करीब आए, 2022 में सगाई की और उसी साल जुलाई में शादी कर ली।

ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना पर फैंस क्यों फेंकने लगे थे पत्थर? आशा पारेख का चौंकाने वाला खुलासा; जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

जेनिफर ने अगस्त 2024 में अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर तलाक के लिए अर्जी दी थी, और जनवरी 2025 में दोनों का तलाक फाइनल हो गया। एक इंटरव्यू में जेनिफर ने इस अलगाव पर खुलकर बात करते हुए कहा, ‘मुझे इसका जरा भी पछतावा नहीं है। हां, यह समय मेरे लिए बहुत मुश्किल था, लेकिन अब मुझे लगता है कि यही मेरे लिए जरूरी था।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें