फैंस का मिला जबरदस्त समर्थन
लिलार्ड ने बताया कि टैरेंटीनो के बयान के बाद उन्हें फैंस और साथियों से जबरदस्त समर्थन मिला। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘ऐसा लग रहा था जैसे मैं मर गया हूं और स्वर्ग से अपने लिए RIP ट्वीट्स देख रहा हूं… जैसे अपनी ही शोकसभा में शामिल हुआ हूं।’
उनके समर्थन में कई बड़े नाम सामने आए। फिल्ममेकर माइक फ्लानागन ने उन्हें ‘सबसे बेहतरीन’ बताया, जिन्होंने उन्हें ‘द लाइफ ऑफ चक’ में डायरेक्ट किया था। वहीं जेम्स गन ने उन्हें अपने पसंदीदा अभिनेताओं में से एक कहा, जिन्होंने उनके साथ ‘स्कूबी डू’ में काम किया था।
इतना ही नहीं, हॉलीवुड स्टार जॉर्ज क्लूनी ने भी एक अवॉर्ड इवेंट में कहा कि टैरेंटीनो जिन एक्टर्स की बुराई कर रहे हैं, उनके साथ काम करना उनके लिए सम्मान की बात होगी।