कब और कहां होगा इवेंट
Gold Gala 2026 9 मई, 2026 को 'द म्यूजिक सेंटर', लॉस एंजिल्स में होगा। इस साल इसकी थीम 'A New Gold World' यानी एक नई सुनहरी दुनिया रखी गई है, जो एकता और प्रगति का संदेश देती है।
प्रियंका चोपड़ा करती हैं लोगों की मदद
प्रियंका ने न केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। वह अपनी कंपनी 'Purple Pebble Pictures' के जरिए नए और उभरते कलाकारों की मदद भी कर रही हैं। उनके इसी प्रभाव के कारण उन्हें पहले भी 'TIME 100' और 'फोर्ब्स' जैसी बड़ी सूचियों में जगह मिल चुकी है। प्रियंका निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी।
यह भी पढ़ें: 'ये तो सलमान जैसा दिखता है', साजिद नाडियाडवाला के बेटे को देख चौंके नेटिजन्स; वायरल वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़