प्रियंका का पोस्ट
प्रियंका ने मालती मैरी के जन्मदिन की एक शानदार झलक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। एक तस्वीर में समुद्र के नीचे जैसी सुंदर सजावट दिख रही है- चमकदार मरमेड स्केल्स, समुद्री जाल, सीपियां और मछली के स्टाइल के बिस्कुट। जन्मदिन का केक भी एरियल थीम पर बना है। एक तस्वीर पर लिखा- 'मालती का चौथा जन्मदिन'। एक तस्वीर पर प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'वह 4 साल की हो गई है' और निक जोनस को भी टैग किया है।
मालती की नानी प्रियंका की मां का पोस्ट
नानी मधु चोपड़ा ने भी मालती को जन्मदिन पर बहुत प्यारा संदेश लिखा। उन्होंने कुछ खास और अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें नानी के साथ मालती घूमते हुए दिख रही हैं। मधु ने लिखा, 'तुमने मुझे नानी बनाया और मेरी जिंदगी को जादू से भर दिया। जन्मदिन मुबारक हो, मेरी परी।'
कब रिलीज होगी 'द ब्लफ' और 'वाराणसी'
'द ब्लफ' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कार्ल अर्बन भी हैं। यह फिल्म 25 फरवरी 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसके अलावा प्रियंका एस.एस. राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी।
.यह भी पढें: विजय सेतुपति के जन्मदिन पर 'स्लम डॉग 33 टेंपल रोड' का पोस्टर रिलीज, फैंस को पसंद आया एक्टर का स्टाइलिश अंदाज