ये सेलेब्स आए नजर
इस खास इवेंट में प्रियंका और निक के अलावा 'हैरी पॉटर' फेम एमा वॉटसन, मैकाले कल्किन, मैकाले कल्किन के साथ कई हॉलीवुड सेलेब्स भी नजर आए। पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें प्रियंका दूसरे सितारों के साथ बातचीत करती और फोटो क्लिक कराती दिख रही हैं।
स्टाइलिश ड्रेस में नजर आईं प्रियंका
इस दौरान प्रियंका चोपड़ा सफेद रंग की स्टाइलिश ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि निक जोनस ग्रे जैकेट, सफेद शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आए। दोनों ने साथ में फोटो भी खिंचवाई और बाकी मेहमानों के साथ समय बिताया।
ऑस्कर में प्रेजेंटर के रूप में नजर आएंगी प्रियंका
पार्टी की कुछ तस्वीरों में प्रियंका और एमा वॉटसन को एक साथ बातचीत करते भी देखा गया। यह स्टार-स्टडेड इवेंट ऑस्कर से पहले फिल्म और फैशन इंडस्ट्री के कई बड़े नामों को एक ही जगह लेकर आया।
बता दें कि इस साल प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर समारोह में प्रेजेंटर के रूप में भी नजर आने वाली हैं, जिससे उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
भारत में ऑस्कर की टाइमिंग
भारत में टाइम डिफरेंस की वजह से दर्शक इस समारोह को 16 मार्च की सुबह लगभग 4:30 बजे से देख सकेंगे। आप जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर सुबह 4:30 बजे से इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। भारत में स्टार मूवीज चैनल पर भी इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।