फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैक ब्राफ एआई चैटबॉट को डेट कर रहे हैं! हॉलीवुड एक्टर ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, क्यों लगी ऐसी अटकलें जानें?

Sat, 14 Mar 2026 11:16 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hollywood Actor Zach Braff Dating Rumours: हाल ही में हॉलीवुड एक्टर जैक ब्राफ अजीब वजह से चर्चा में आए। एक्टर को लेकर अफवाह उड़ी कि वह एआई चैटबॉट को डेट कर रहे हैं। इस मामले पर जैक ब्राफ ने अपना पक्ष रखा है।

विज्ञापन
हॉलीवुड एक्टर जैक ब्राफ - फोटो : इंस्टाग्राम@zachbraff
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड की फिल्मों के अलावा एक्टर्स के अफेयर की अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। किसी ने किसी को धोखा दे दिया, छोटी सी वजह से ब्रेकअप हो गया, ऐसी बातें फैंस सुनते आए हैं। लेकिन हाल ही में एक्टर जैक ब्राफ की गर्लफ्रेंड के बारे में जानकर लोग चौंक गए। दरअसल, अफवाह उड़ी कि यह एक्टर एआई चैटबॉट के साथ डेटिंग कर रहा है। क्या इस बात में सच्चाई है? इस बारे में जैक ब्राफ ने चुप्पी तोड़ी है। 

कहां से उड़ी इस तरह की अफवाह? 

विज्ञापन

पीपल्स मैगजीन के अनुसार पिछले दिनों एक पॉडकास्ट में बताया गया कि एक हॉलीवुड एक्टर चैटबॉट के साथ डेटिंग कर रहा है। इसके बारे ही सोशल मीडिया पर जैक ब्राफ का नाम इस मामले में उछाला गया। जब मामले में ज्यादा तूल पकड़ा तो एक्टर ने इंस्टाग्राम के जरिए अपना पक्ष रखा।
वह पोस्ट में लिखते हैं, ‘मैं किसी चैटबॉट को डेट नहीं कर रहा हूं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि मुझे यह शब्द लिखने पड़ रहे हैं। यह सब ‘स्क्रब्स’ शो के एक एपिसोड की कहानी है, इसमें एक लड़का चैटबॉट को डेट करता है। हो सकता है कि उस बात के कारण यह अफवाह उड़ी है।’ 
विज्ञापन

आखिर में वह अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘कृपया सभी गॉसिप साइट्स इस बात को अपडेट कर दें।’

जैक ब्राफ ने लोगों से की खास अपील
आगे एक्टर ने उस पाॅडकास्ट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए, जिसकी वजह से उन्हें लेकर अफवाह उड़ी। साथ ही उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘मुझे आज रात तक बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि इन लोगों ने ही इस अफवाह को जन्म दिया है? मुझे लगता है कि अब लोगों के प्रति दयालु होने का सही समय है।’ 
बता दें कि जैक ब्राफ साल 2019 से 2022 तक एक्ट्रेस फ्लोरेंस के साथ रिश्ते में थे। लेकिन किसी वजह से दोनों की राहें जुदा हो गईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें