मशहूर हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर मैन' की नई फिल्म 'स्पाइडर-मैन: होमकमिंग' भारत में 7 जुलाई को रिलीज होने वाली है ऐसे में फिल्म के प्रमोशन ने रफ्तार पकड़ ली है। हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर और ट्रेलर रिलीज किया है।
ट्रेड ऐनेलिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट के जरिये फिल्म का नया पोस्टर और ट्रेलर पोस्ट रिलीज किया है। स्पाइडर मैन सीरीज की फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़े हैं। टॉम हॉलैंड ने पिछले साल स्पाइडर-मैन के रूप में फिल्म 'कैप्टन अमेरिका: सिविल वार' से शुरुआत की थी। टॉम हॉलैंड की मुख्य भूमिका वाली आगामी सुपरहीरो फिल्म 'स्पाइडर-मैन: होमकमिंग' भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज होगी।
Brand new poster + trailer of #SpiderManHomecoming... 7 July 2017 release in India... Trailer link: https://t.co/HFAfiZ4RjH pic.twitter.com/5TCFPTr4Ab
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 24, 2017
यहा देखे फिल्म का ट्रेलर-