जेम्स बॉन्ड लीजेंड सर रोजर मूर का 89 साल की उम्र में देहांत हो गया है। वो कैंसर से पीड़ित थे। ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए उनके परिवार वालों ने लिखा, 'हमें ये बताते हुए काफी अफसोस हो रहा है कि हमारे पिता सर रोजर मूर का आज देहांत हो गया।'
उनके परिवार ने एक बयान जारी कर कहा, 'जब भी हमारे पिता स्टेज पर या कैमरे के सामने आते थे तो उनका स्टाइल देखते ही बनता था। वो आखिरी बार नवंबर 2016 में लंदन के रॉयल फेस्टिवल में नजर आए थे।'
उनके परिवार वालों ने उन्हें याद करते हुए लिखा 'आपका धन्यवाद पापा, आप हमेशा हमारे साथ रहे। आप हमारे लिए हमेशा से ही स्पेशल रहे।'