फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

और स्टेज पर अचानक गिर गई पॉप स्टार मैडोना...

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉप स्टार मैडोना एक अवार्ड समारोह के दौरान अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करते वक्त स्टेज पर गिर गई। इसके बाद भी मैडोना ने अपने आप को संभालकर अपनी प्रस्तुति पूरी की।
विज्ञापन


मैडोना 2015 के ब्रिट अवार्ड के दौरान अपना गाना प्रस्तुत कर रही थीं। तभी उनके साथ यह हादसा हो गया। इस कार्यक्रम में सैम स्मिथ और एड शीरन ने दो अवार्ड जीते।

मैडोना इस समारोह में अपने ग्रुप के साथ कार्यक्रम दे रही थीं। तभी वह अचानक से फिसल गई और सीढ़ी से नीचे आ गई। बहुत ही आकवर्ड स्थिति में वह जमीन पर बमुश्किल खड़ी हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इसके तुरंत बाद उन्होंने अपने आप को संभाल लिया और अपना गाना गाना "लिविंग फॉर लव" जारी रखा।

56 साल की इस पॉप गायिका ने बाद में जारी अपने बयान में कहा कि वह बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों की दुआओं के लिए उनको धन्यवाद भी अदा किया।

"नथिंग कैन स्टोप मी एंड लव रियली लिफ्टेड मी अप" अपने गाने की इन पंक्तियों की लाइन का प्रयोग करते हुए लोगों का अपने अंदाज में शुक्रिया अदा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें