70 के दशक के सबसे बड़े पॉप सितारों में से एक और चार बार ग्रैमी अवॉर्ड विजेता सिंगर और एक्ट्रेस ओलिविया न्यूटन जॉन का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। 73 साल की ओलिविया के पति जॉन ईस्टरलिंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर उनके निधन की पुष्टि की है। सिंगर का निधन सोमवार को अपने दक्षिणी कैलिफोर्निया स्थित घर में हुआ।