20 प्रतिशत छटनी का था अंदाजा
पिछले साल की हुई छंटनी ने डिज्नी के अन्य व्यवसायों को काफी प्रभावित किया था, लेकिन प्रोडक्शन शेड्यूल की वजह से पिक्सर की कटौती में देरी हुई। शुरुआत में बताया गया था कि एनीमेशन स्टूडियो के 20% कर्मचारियों की छटनी करेगा, जो मौजूदा आंकड़े से छह प्रतिशत कम है।
2022 में हुई थी इगर की वापसी
2022 के अंत में सीईओ के पद पर वापसी करने वाले इगर इन दिनों कंपनी के बॉक्स ऑफिस संकट को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं। डिज्नी ने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स सहित कई फ्रेंचाइजी के साथ बीते कुछ समय में बॉक्स ऑफिस पर मिली जुली सफलता हासिल की है। हालांकि, कंपनी को लगता है कि एनिमेटेड फीचर्स को दर्शकों के साथ जोड़ना उसके लिए चुनौतीपूर्ण है।
महामारी के बाद बदली तस्वीर