फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Peter Parker Marriage: पीटर पार्कर ने दक्षिण भारतीय परंपरा से की शादी? शामिल हुए अवेंजर्स, देखें वायरल वीडियो

Wed, 05 Aug 2026 10:01 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tom Holland viral video: 'स्पाइडर-मैन 4' से जुड़ा एक एआई से बना वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना है। इसमें मार्वल के लगभग सभी सुपरहीरो नजर आ रहे हैं। जानिए वीडियो में और क्या खास है?
विज्ञापन
एमजे, पीटर पार्कर - फोटो : इंस्टाग्राम@ihafix
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों भारत के सिनेमाघरों में फिल्म 'स्पाइडर-मैन 4' की धूम है। इस फिल्म की इतनी चर्चा है कि इसके कई मेम सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इस बीच इस फिल्म से जुड़ा एक एआई से बना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पीटर पार्कर और एमजे की शादी की कल्पना की गई है।
विज्ञापन


वीडियो में क्या है?
एआई से बना यह वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में सुपरहीरो को एक बेहतरीन साउथ इंडियन हैप्पी एंडिंग देता है। पीटर पार्कर और एमजे चमेली के फूलों की माला, सिल्क की साड़ियों और मंदिर-स्टाइल की शादी की सजावट के बीच शादी के बंधन में बंधते हैं।

कथित तौर पर शादी में शामिल हॉलीवु़ड के कलाकार - फोटो : इंस्टाग्राम@ihafix
मेहमानों में शामिल ये कलाकार
वीडियो के हिसाब से मेहमानों की लिस्ट में आयरन मैन, कैप्टन अमेरिका, डॉक्टर स्ट्रेंज और लगभग हर बड़ा मार्वल हीरो शामिल है। टोबी मैग्वायर और एंड्रयू गारफील्ड, जिन्होंने स्पाइडर-मैन का रोल भी किया था, वे भी मल्टीवर्स बचाने में बिजी नहीं हैं। वे शादी की रस्मों में मदद कर रहे हैं। वहीं एमजे के अलग-अलग वर्जन सेरेमनी से पहले चमेली के फूलों को सजाते हुए दिखते हैं।

कथित तौर पर शादी में शामिल हॉलीवु़ड के कलाकार - फोटो : इंस्टाग्राम@ihafix
सैडी सिंक भी आईं नजर
एक कोने में सैडी सिंक बैठी हैं, जो मार्वल यूनिवर्स में नई आई हैं। वह दिल टूटने का दर्द लिए चुपचाप पीटर पार्कर और एमजे की शादी देख रही हैं, जबकि लोगन आराम से घूमते हुए मेहमानों को सांभर परोस रहे हैं।
विज्ञापन

कथित तौर पर शादी में शामिल हॉलीवु़ड के कलाकार - फोटो : इंस्टाग्राम@ihafix
फैंस के लिए खास है वीडियो
यह कॉन्सेप्ट मार्वल फैंस के लिए खास तौर पर दिल को छू लेने वाला है क्योंकि यह स्पाइडर-मैन फिल्मों के इमोशनल सफर से जुड़ा है। एआई वीडियो एक ऐसे अलग भविष्य की कल्पना करता है, जहां उसे आखिरकार वह एंडिंग मिलती है, जिसकी दर्शक लंबे समय से उम्मीद कर रहे थे। वह भी एक पूरे साउथ इंडियन फैमिली सेलिब्रेशन के तौर पर।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें