नहीं आई गंभीर चोट
सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है। इसे देखने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्हें किसी भी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है।
दुर्घटना के बाद उन्होंने अपनी बाइक का निरीक्षण किया, कार के ड्राइवर और महिला यात्री से फोन नंबर का आदान-प्रदान किया और फिर सौहार्दपूर्ण तरीके से घटनास्थल से चले गए। वहां पर मौजूद लोगों का कहना है कि पैक्स घटना से पहले अपने हाथ छोड़कर बाइक चला रहे थे।
छह महीने पहले गंभीर रूप से घायल हो गए थे पैक्स
यह घटना जुलाई महीने में हुए एक और गंभीर ई-बाइक हादसे के छह महीने बाद हुई है। उस हादसे में पैक्स को चेहरे पर चोटें आई थीं और उनकी कलाई में फ्रैक्चर आ गया था। लॉस एंजिल्स में हुई उस दुर्घटना के बाद उनके हाथ में प्लास्टर चढ़ाना पड़ा था। उस एक्सीडेंट के दौरान वह बेहोश हो गए थे। उस समय उनकी मां एंजेलिना जोली उनके साथ रहीं और पूरी तरह से उनकी देखभाल की।
अलग हो चुकी हैं ब्रैड-एंजेलिना की राहें
एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट अपनी आठ साल लंबी तलाक की प्रक्रिया को समाप्त कर चुके हैं, लेकिन उनकी महत्वपूर्ण संपत्तियों जैसे फ्रांस में स्थित पांच करोड़ पाउंड का बंगला और अंगूर की बागवानी को लेकर अभी भी विवाद जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच यह मुद्दा अभी सुलझा नहीं है।
इन दिनों किसके साथ रिलेशनशिप में हैं ब्रैड पिट
गौरतलब है कि दोनों ही सितारे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। ब्रैड पिट इन दिनों ज्वेलरी डिजाइनर इनेस डी रामोन के साथ रिश्ते में हैं, जबकि एंजेलिना जोली अपने परिवार और मानवीय कार्यों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही हैं।