फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हैरी पॉटर' एक्टर पॉल रिटर का का 54 साल की उम्र में निधन, ब्रेन ट्यूमर से थे पीड़ित

Wed, 07 Apr 2021 10:19 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पॉल रिटर का का निधन
पॉल रिटर ने 54 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
वह लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर से जंग लड़ रहे थे
विज्ञापन
पॉल रिटर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता पॉल रिटर का का निधन हो गया है। पॉल रिटर ने 54 साल की उम्र में सोमवार को आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर से जंग लड़ रहे थे। पॉल ने ‘हैरी पॉटर’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में शानदार अभिनय किया था। उन्हें सबसे ज्यादा ब्रिटिश सिटकॉम 'फ्राइडे नाइट डिनर' में अपने द्वारा निभाए गए किरदार के लिए जाना जाता है। 

विज्ञापन


खबरों के मुताबिक, पॉल रिटर के निधन की पुष्टि उनके एजेंट द्वारा की गई है। पॉल के निधन से उनका परिवार टूट गया है। रिटर के प्रतिनिधि ने बयान जारी कर कहा, 'कहते हुए बहुत दुख हो रहा है कि बीती रात पॉल रिटर का निधन हो गया। उनका निधन घर में हुआ। उनके परिवार में अब उनकी पत्नी पोली और बेटे फ्रैंक और नोआह हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'वह 54 साल के थे और ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे थे। पॉल एक अपेक्षित प्रतिभाशाली एक्टर थे। उन्होंने कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए थे। वह सिनेमा के साथ-साथ थिएटर में भी काम करते थे। उन्हें ऑन स्क्रीन और स्टेज पर कई दमदार किरदार निभाए। वह बहुत बुद्धिमान, उदार दिल और बहुत मजाकिया शख्स थे। हम उन्हें बहुत ज्यादा याद करेंगे।'
विज्ञापन


'फ्राइडे नाइट डिनर' के क्रिएटर रोबर्ट पॉपर ने पॉल रिटर के निधन पर अपना शोक जताया है। रोबर्ट ने कहा कि इस भयानक दुख भरी खबर से टूट गया हूं। पॉल एक प्यारा और अद्भुत इंसान था। दयालु, मजाकिया, सुपर केयरिंग और सबसे महान अभिनेता जिसके साथ मैंने कभी काम किया था। बता दें कि पॉल का जन्म 20 दिसंबर 1966 को ग्रेवसेंड, केंट में हुआ था। उनका बचपन का नाम साइमन पॉल एडम्स था। उनके पिता केन एडम्स कई बिजली स्टेशन में एक टूलमेकर काम करते थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें