फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइकल जैक्सन की बेटी ने डॉक्यूमेंट्री पर दी प्रतिक्रिया-बोलीं-यौन शोषण के दावों में पिता निर्दोष

Sat, 09 Mar 2019 03:22 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पेरिस जैक्सन - फोटो : social media
विज्ञापन
पूरी दुनिया में अपने गाने और डांस से लाखों दिलों को जीतने वाले माइकल जैक्सन पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'Leaving Neverland' इन दिनों विवादों में हैं। हाल ही में इस फिल्म को लेकर काफी विवाद देखने को मिला है। इस बीच माइकल जैक्सन की बेटी पेरिस जैक्सन ने भी पिता की डॉक्यूमेंट्री को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन


'Leaving Neverland'को लेकर उनका कहना है कि उनके पिता यौन शोषण के दावों में निर्दोष हैं। साथ ही लोगों से गुहार की है कि किसी के भी बारे में सोचने से पहले ठंडे दिमाग से सोचें और उसके बाद कोई तस्वीर बनाएं। इसके अलावा पेरिस जैक्सन का कहना है कि 'Leaving Neverland'उनके पिता के खिलाफ बनाई गई है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो पेरिस जैक्सन के इस बयान को अपने पिता के बचाव के रूप में देखा जा रहा है। 

किंग ऑफ पॉप के नाम से मशहूर माइकल जैक्सन के जून 2009 में हुए अचानक निधन ने पूरी दुनिया में उनके प्रशंसकों को हैरानी में डाल दिया था। अब एक बार फिर माइकल जैक्सन का नाम विवादों में आ गया है। दरअसल HBO द्वारा बनाई गई 'Leaving Neverland' नाम की एक डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है कि कैसे माइकल जैक्सन अपने फार्म हाउस पर बच्चों का यौन शोषण करते हैं। माइकल जैकेसन के फार्म हाउस को 'नेवरलैंड' नाम दिया गया था। इस फार्म हाउस पर बच्चों के लिए खेलने की चीजें थीं। बच्चें यहां खेलने आते थे लेकिन बाद में ये जगह बदनाम हो गई। लोग अपने बच्चों को यहां भेजने से कतराने लगे।
विज्ञापन


हालांकि इस सारे मामले को दुष्प्रचार घोषित करते हुए माइकल जैक्सन के वकीलों ने HBO के खिलाफ केस किया है और सभी आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताया है। माइकल जैक्सन पर 13 साल के एक बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप था। जैक्सन का कहना था कि उन्हें बच्चों से बहुत प्यार है और आरोप बेबुनियाद हैं। उनके खिलाफ मुकदमा चार महीने तक चला था। हालांकि बाद में उन्हें इस मामले में दोषी नहीं पाया गया। माइकल पर एक बच्चे से शादी करने का भी आरोप लगा था। इस डॉक्यूमेंट्री में ये सारी बातें ही बताई गई हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें