फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे शक्तिशाली सुपरहीरो फिल्म कैप्टन मार्वेल की लीड कलाकार ब्री लारसन बोलीं- ‘हर औरत एक हीरो है’

Thu, 07 Mar 2019 10:20 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ब्री लारसन
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रिलीज हो रही मार्वेल कॉमिक्स की सबसे शक्तिशाली सुपरहीरो फिल्म कैप्टन मार्वेल की लीड कलाकार ब्री लारसन का कहना है कि हर महिला को अपने भीतर छिपी खास शक्ति को जरूर पहचानना चाहिए।

विज्ञापन


यही वह बात है जो महिलाओं को अपनी मंजिल तक ले जाती है और ये वह ताकत है जो हर महिला के भीतर होती ही है। ब्री कहती हैं, ‘हर औरत एक हीरो है।’

दुनिया भर में फिल्म को लेकर बनी उत्सुकता और भारत में फिल्म के हो चुके प्रिव्यू शोज के बाद से कैप्टन मार्वेल के प्रशंसक फिल्म की रिलीज को लेकर बेचैन हैं। फिल्म में अपने किरदार और फिल्म की रिलीज के दिन को लेकर ब्री कहती हैं, ‘अपनी पूरी जिंदगी मैं एक महिला होने के नाते तमाम अनुभवों से गुजरी हूं और अब इस फिल्म को लेकर मुझे लगता है कि ये सब कुछ इसी खास दिन के लिए ही हो रहा था। मैं अपनी शख्सियत पहचानती हूं और इसमें जो भी अच्छा या जो भी अनोखा है वह सब इस रोल के लिए भी मैंने पूरे एक साल जिया है। मैं चाहती हूं कि दुनिया की हर महिला खुद को सुपर हीरो माने और जो भी जहां भी है, कुछ ऐसा करे जिस पर समाज के अलावा उसे खुद पर नाज हो सके।’

अमर उजाला से एक खास मुलाकात में ब्री ने यह भी कहा कि महिलाओं ने बहुत बड़े बड़े काम किए हैं और फिल्म कैप्टन मार्वेल इन सभी बहादुर महिलाओं को समर्पित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें