कॉनन ओ ब्रायन करेंगे होस्ट
पिछले साल मिकी मैडिसन की जीत सबसे ज्यादा चर्चा में रही थी। उनकी फिल्म ‘अनोरा’ ने 5 अवॉर्ड अपने नाम किए थे, जिनमें बेस्ट पिक्चर भी शामिल था। इस बार भी शो को लगातार दूसरे साल कॉनन ओ ब्रायन होस्ट करेंगे। ऑस्कर 2026 15 मार्च, रविवार को डॉल्बी थिएटर से लाइव टेलीकास्ट होगा।
नॉमिनेशंस की बात करें, तो इस साल ‘सिनर्स 16’ नॉमिनेशन के साथ सबसे आगे है। बेस्ट एक्टर कैटेगरी में टिमोथी चालमेट (मार्टी सुप्रीम), लियोनार्डो डिकैप्रयो (वन बैटल आफ्टर अनदर), एथन हॉक (ब्लू मून), माइकल बी जॉर्डन (सिनर्स) और वैगनर मौरा (द सीक्रेट एजेंट) शामिल हैं।
म्यूजिकल परफॉर्मेंस की बात करें, तो इस साल सिर्फ दो बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग नॉमिनी- 'गोल्डन' (के पॉप डीमन हंटर्स) और 'आई लाइड टू यू' (सिनर्स), के लाइव परफॉर्मेंस की पुष्टि हुई है।