शकीरा ने बनाया रिकॉर्ड
यह कॉन्सर्ट गैर-लाभकारी पहल ‘फीडिंग इंडिया’ के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसमें ‘डिस्ट्रिक्ट बाए जोमेटो’ सहयोग कर रहा है। खास बात यह है कि फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट पहली बार एक से ज्यादा शहरों में हो रहा है। बता दें कि शकीरा दुनिया की सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली लैटिन महिला कलाकारों में से एक हैं और उनके 100 मिलियन से ज्यादा रिकॉर्ड्स बिक चुके हैं। उनके हिट गाने जैसे ‘हिप्स डोंट लाइ’, ‘वाका वाका’, ‘व्हेनेवर व्हेरेवर’ और ‘शी वोल्फ’ आज भी दुनियाभर में बहुत पॉपुलर गानों में से हैं। उनका हालिया ‘लास मुजेरेस या नो लॉरेंस वर्ल्ड टूर’ किसी लैटिन आर्टिस्ट द्वारा किया गया अब तक का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला टूर बना और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ।
कहां मिलेंगे टिकट्स?
टिकट्स केवल ‘डिस्ट्रिक्ट’ पर उपलब्ध होंगे। एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को 27 फरवरी दोपहर 12 बजे से 1 मार्च दोपहर 12 बजे तक 48 घंटे की अर्ली एक्सेस मिलेगी। वहीं जनरल सेल 1 मार्च दोपहर 1 बजे से शुरू होगी। शकीरा का यह टूर न सिर्फ एक म्यूजिकल इवेंट होगा, बल्कि एक खास सामाजिक पहल के साथ भारत को ग्लोबल म्यूजिक मैप पर और मजबूती से स्थापित करने वाला भी साबित होगा।