ऑस्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत में ऑस्कर देखने के लिए सुबह साढ़े तीन बजे उठना पड़ेगा
लॉस एंजिल्स में रविवार 15 मार्च को होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी को भारत में सोमवार 16 मार्च की सुबह 03:30 बजे से देखा जा सकेगा। इस समय तक ऑस्कर का रेड कार्पेट कवरेज शुरू हो जाएगा। इसमें सेलिब्रिटीज के इंटरव्यू और फैशन हाईलाइट्स दिखाए जाते हैं।
लेकिन मेन ऑस्कर सेरेमनी इसके एक घंटे बाद यानी सुबह 04:30 से शुरू होगी। वहां से ये कार्यक्रम कम-से-कम चार घंटे तक चलेगा। इसके बाद भारत में 16 मार्च की रात 9 बजे भी इस इवेंट को दोबारा टेलीकास्ट किया जाएगा।
टीवी के साथ ओटीटी पर भी देख सकेंगे ऑस्कर
ऑस्कर की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, भारत में लोग ऑस्कर को टीवी और डिजिटल दोनों तरह से देख सकते हैं। टीवी पर इसका टेलीकास्ट स्टार मूवी, स्टार मूवी सिलेक्ट और कलर्स इन्फिनिटी पर होगा। जबकि ओटीटी पर इसे जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।