फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscars 2021: डैनियल कलूया बने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, नोमाडलैंड को मिला बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर

Mon, 26 Apr 2021 10:18 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस बार नोमाडलैंड को बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर मिला है। जबकि डैनियल कलूया को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए ऑस्कर से नवाजा गया है।
विज्ञापन
डैनियल कलूया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर अवॉर्ड को दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है, जिसे पाने का सपना फिल्म क्षेत्र से जुड़ा हर इंसान देखता है। इस बार का समारोह बेहद खास है। भारत के समयानुसार यह 26 अप्रैल को एलान हो रहा हैं। विजेताओं की घोषणा रविवार को लॉस एंजिल्स में रात 8 बजे से शुरू हुआ।

विज्ञापन


इसी कड़ी में अब तक कई विजेताओं के मान सामने आ चुके हैं। इस बार नोमाडलैंड को बेस्ट डायरेक्टर का ऑस्कर मिला है। जबकि डैनियल कलूया को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए ऑस्कर से नवाजा गया है।
 
 

बेस्ट निर्देशक
चुलू जौ, फिल्म- नोमाडलैंड

बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग 
Sergio Lopez-Rivera, Mia Neal और Jamika Wilson, फिल्म- मा रेनीज ब्लैक बॉटम

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
डैनियल कलुया, फिल्म- जुडास एंड द ब्लैक मसीहा

बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म
अनदर राउंड

बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले
Christopher Hampton, Florian Zeller, फिल्म- द फादर

बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले
Emrald Fennel, फिल्म- प्रोमिसिंग यंग वुमन

बता दें कि ऑस्कर अवॉर्ड, 2021 को Oscars.com की ग्लोबल लाइव स्ट्रीम पर और Oscars.org पर देखा जा सकता है।  इसके अलावा अकादमी के सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब) पर इसे देखा जा सकता है। डिज़्नी का स्टार इंडिया ऑस्कर को अपनी स्टार मूवीज़ और स्टार वर्ल्ड चैनलों पर प्रसारित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें