फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो झाओ ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर जीतकर रचा इतिहास, अकादमी अवॉर्ड जीतने वाली बनीं दूसरी डायरेक्टर महिला

Mon, 26 Apr 2021 10:05 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लो झाओ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फिल्मकार लो झाओ ने 93वें अकादमी पुरस्कारों में अपनी फिल्म ‘नोमैडलैंड’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है। वह ऐसी दूसरी महिला हैं जिन्होंने ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार हासिल किया। कैथरीन बिगेलो पहली महिला थीं जिन्होंने 2009 में अपनी फिल्म ‘द हर्ट लॉकर’ के लिए ऑस्कर जीता था।

विज्ञापन


झाओ यह पुरस्कार जीतने वाली पहली अश्वेत एवं एशियाई महिला हैं। लो झाओ ने रविवार रात को अपने संबोधन में कहा, ‘‘फिल्म ‘नोमैडलैंड’ की मेरी पूरी टीम, हमने बेहद खास सफर साथ में तय किया है। आप सभी का बहुत शुक्रिया। मैं आप सभी की शुक्रगुजार हूं।’’

लो झाओ (39) जब किशोरी थीं तभी वह अमेरिका आ गयी थीं। उन्होंने कहा कि बाद में उन्होंने यह सोचना शुरू कर दिया था कि मुश्किल हालातों का कैसे सामना किया जाये।‘नोमैडलैंड’ झाओ की तीसरी फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन

93rd Academy Awards - फोटो : Twitter
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के वर्ग में एमराल्ड फेनेल (‘प्रोमिसिंग यंग वुमन’ के लिए), यून यू-जंग (‘मिनारी’ के लिए), थॉमस विंटरबर्ग (‘अनदर राउंड’ के लिए) और डेविड फिनचर (‘मैंक’ के लिए) पुरस्कार की दौड़ में थे।

जेसिका बर्डर की इसी नाम की किताब पर आधारित फिल्म में फ्रांसिस मैकडॉरमैंड ने फर्न का किरदार निभाया है, एक ऐसी महिला जो ग्रामीण नेवादा में अपनी कंपनी की आर्थिक स्थिति खराब हो जाने के बाद अपनी गाड़ी उठाती है और पारंपरिक समाज के बाहर के आधुनिक खानाबदोश की तरह जीवन को तलाशती है।

फिल्मकार ने 2015 में फिल्म ‘सॉन्ग्स माई ब्रदर्स टॉट मी’ से निर्देशन की शुरुआत की थी। उनकी दूसरी फिल्म ‘राइडर’ से उन्हें वैश्विक पहचान मिली थी। ‘नोमैडलैंड’ में डेविड स्ट्रैथेर्न और लिंडा मे ने भी काम किया है। इस फिल्म ने गोल्डन ग्लोब्स, क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड्स, बाफ्टा अवार्ड्स, इंडीपेंडेंट स्प्रिट अवार्ड्स जैसे कई पुरस्कार जीते हैं। फिल्म का निर्माण झाओ, मैकडोरमैंड, पीटर स्पीयर्स, मौली एशर और डैन जान्वी ने किया है। लो झाओ ने कहा था कि वह वांग कार-वाई और टेरेंस मलिक जैसी शख्सियतों से खासी प्रभावित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें