फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ऑस्कर जीतने वाली अभिनेत्री ओलिविया डी हैविलैंड का निधन, 104 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Mon, 27 Jul 2020 02:02 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ओलिविया डी हैविलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हॉलीवुड अभिनेत्री ओलिविया डी हैविलैंड का 104 वर्ष की उम्र में रविवार को पेरिस स्थित घर में निधन हो गया। ओलिविया ने दो बार ऑस्कर पुरस्कार जीता था। इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड में कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी थी। गॉन विद द विंड में उनकी लीड भूमिका को लोगों ने खूब पसंद किया था। 

विज्ञापन


जापान में जन्मीं ब्रिटिश- अमेरिकी अभिनेत्री ओलिविया डी हैविलैंड 1935 से लेकर 1988 तक, यानी पांच दशकों तक फिल्मों में सक्रिय रहीं। उन्होंने करीब 49 फिल्मों में काम किया और हर फिल्म में उनके किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्हें हॉलीवुड के स्वर्ण युग के प्रमुख सितारों में से एक माना जाता था। ओलिविया डी हैविलैंड की मां दिवंगत अंग्रेजी अभिनेत्री लिलियन फॉन्टेन और उनकी बहन, दिवंगत जोन फॉनटेन, उस समय की प्रमुख हॉलीवुड स्टार और ऑस्कर विजेता भी थीं।

एरोल फ्लिन के साथ ओलिविया डी हैविलैंड की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। उस शुरुआती चरण में उनकी सबसे प्रमुख भूमिकाएं "कैप्टन ब्लड" (1935) और "द एडवेंचर्स ऑफ रॉबिन हुड" (1938) में थीं। कुल मिलाकर, ओलिविया ने फ्लिन के साथ लगभग आठ बड़ी फिल्मों में काम किया, और यह जोड़ी अपने समय की सबसे अधिक पसंद की जाने वाली जोड़ी थी। 
विज्ञापन


ओलिविया ने 1946 के रोमांटिक ड्रामा, "टू हर हिज ओन" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में अपना पहला ऑस्कर जीता, जहां उन्होंने एक युवा माँ का किरदार निभाया। 1980 के दशक में, उन्होंने टेलीविजन में एक सफल करियर बनाया, और टीवी फिल्म "अनास्तासिया: द मिस्ट्री ऑफ अन्ना" में अपने प्रदर्शन के लिए गोल्डन ग्लोब जीता।
विज्ञापन


जॉनी डेप के वकीलों ने कोर्ट में पेश किया एंबर हर्ड और उनकी बहन का वीडियो, लगाया मारपीट का आरोप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें