ऑस्कर विजेता एक्टर जेप्री रश (Geoffrey Rush) ने सेक्शुअल हैरेसमेंट मामले में 4 करोड़ का मानहानि केस जीत लिया है। एक्टर कोर्ट को ये साबित करने में कामयाब रहे कि ऑस्ट्रेलियाई अखबार ने उन्हें #MeToo कहानी के साथ बदनाम करने की कोशिश की।
न्यायमूर्ति माइकल विग्ने ने गुरुवार को सिडनी की एक संघीय अदालत में फैसला सुनाया कि अखबार ने साल 2015 में फिल्म "किंग लियर" के स्टेज प्रोडक्शन के दौरान रश को सह-कलाकार के साथ दुर्व्यवहार वाली रिपोर्ट में लापरवाही बरती।
रश ने साल 2017 में अपने मामले को प्रकाशित करने वाले अखबार के बारे में कहा था कि यह सबसे खराब और पत्रकारिता का लापरवाह गैर-जिम्मेदाराना हिस्सा था। कोर्ट ने इस मामले में रश के हक में फैसला सुनाया है।
बता दें 2017 के लेख में कहा गया था कि रश ने अपने सह-कलाकार को अनुचित तरीके से छुआ था, उसके बाद उन्होंने बाथरूम में जाकर अपनी को-स्टार को गलत मैसेज भेजे थे।
रश को फिल्म फ्रेंचाइजी "पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन" में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। इस लिस्ट में "द किंग्स स्पीच" जैसी पुरस्कार विजेता फिल्में शामिल हैं। उन्होंने 1997 में "शाइन" में अपने शानदार अभिनय से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अकादमी पुरस्कार जीता था।